
तिरंगा बाइक रैली में पालिका के अधिकारियों ने जमकर उड़ाया यातायात नियमों का मजाक यातायात पुलिस बनी रही मुकदर्शक
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 13, 2022
- 484 views
भिवंडी।। देश मे स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर स्वराज्य महोत्सव अंर्तगत विभिन्न कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाऐ जा रहे है इसी क्रम में भिवंडी पालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को शासकीय तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया था जिसमें आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल सहित पालिका के अधिकांश अधिकारी व कर्मचारियों ने बिना हेलमेट की मोटरसाइकिल, स्कूटी चलाकर जमकर यातायात नियमों का मजाक उड़ाया। वही पर भिवंडी यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मायने के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने इस रैली के लिए शहर के तमाम सड़कें की आवागमन पर रोक लगा दी थी जिसके कारण जकात नाका, कल्याण नाका, सहित धामणकर नाका पर लंबा जाम लगा रहा। बतादें कि भिवंडी पालिका के स्वास्थ्य व स्वच्छता विभाग द्वारा शासकीय तिरंगा बाइक रैली का आयोजन शुक्रवार को किया गया था। इस रैली में पालिका आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने बिना हेलमेट के ही बुलेट चलाते हुए दिखाई पड़े। वही पर बुलेट के पीछे तिरंगा झंडा लेकर बैठे आरोग्य व स्वच्छता विभाग प्रमुख जयंवत सोनवणे भी यातायात नियमों का पालन नहीं किया। यही नहीं इस शासकीय तिरंगा रैली में शामिल अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी भी बिना हेलमेट के ही अपने दो पहिया वाहन चलाते हुऐ दिखाई पड़े। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
गौरतलब हो कि दो पहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा की नजर से हेलमेट पहनना अनिवार्य है और ना पहनने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। यही नही मोटर वाहन अधिनियम के तहत नयें नियमों में अगर कोई दोपाहिया चालक हेलमेट पहना है और वह हेलमेट भारतीय मानक ब्यूरो ( BIS) प्रमाणन या ISI चिन्ह नहीं है तो इन सबको धारा 129 के तहत उल्लंघन के रूप में शामिल किया जाता है। किन्तु भिवंडी शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा केवल नागरिकों पर हेलमेट को लेकर सख्ती की जाती रही है। इसके लिए वकायदे राजनोली उड़ान पुल के नजदीक, साई बाबा मंदिर के पास, कल्याण नाका, धामणकर,अंजूर फाटा,चविंद्रा, नदीनाका, खाड़ीपार पुल आदि जगहों पर नाकाबंदी कर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नागरिकों से जमकर हेलमेट ने नाम पर वसूली होती रही है क्या यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मायने पालिका के कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे। इस प्रकार का सवाल जागरूक नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है।
रिपोर्टर