सार्वजनिक गणेशोत्सव के लिए पालिका प्रशासन सज्ज, सभी परमिशन के लिए एक खिड़की योजना शुरू

भिवंडी।। भिवंडी पालिका प्रशासन की ओर सार्वजनिक गणेशोत्सव के पूर्व एक विशेष बैठक आयोजित की गई इस बैठक का नेतृत्व कर रहे उपायुक्त दीपक झिजांड ने आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल के निर्देशानुसार सभी नागरिकों को कायदा व सुशासन पालन करने के लिए आह्वान किया है।‌ पालिका के उपायुक्त दीपक झिजांड ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंध से लगातार दो वर्षों तक सादे तरीके से गणेशोत्सव मनाया गया। परन्तु महाराष्ट्र शासन द्वारा जारी सूचना के बाद दही हंडी उत्सव की तरह गणेशोत्सव भी धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए पालिका के सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को शहर को स्वच्छ रखने, जंतुनाशक दवाईयों का छिड़काव करने, पानी सप्लाई व मरम्मत करने, अतिक्रमण हटाने, सभी गणेश विसर्जन घाटो‌ पर साफ सफाई रखने, जीवन सुरक्षा रक्षक की नियुक्ति करने आदि विविध आदेश जारी किये गये है और गणेशोत्सव मंडलों द्वारा मंडप परमिशन हेतु किसी प्रकार की फ्री वसूल नहीं किया जायेगा। परन्तु सभी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को परमिशन लेना अनिवार्य है। इसके लिए महानगर पालिका ने गणेशोत्सव मंडलों के लिए http://smartbncmc .com/pandal/ या साईट आॅन लाइन तथा प्रभाग समिति स्तर वर आॅफ लाइन इस प्रकार दोनों तरह से उपलब्ध करवाया है। इस साइट पर मंडल के पदाधिकारी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए गणेश मंडलों से आह्वान उपायुक्त दीपक झिजांड ने किया है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सार्वजनिक गणेशोत्सव महामंडल के अध्यक्ष मदन भोई व पदाधिकारी, पालिका के अधिकारी, यातायात पुलिस के अधिकारी सहित सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले, सु.द.वडके,पालिका के मुख्य लेखा परिक्षक श्रीकांत अनारसे, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी किरण तायडे, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़, सहायक आयुक्त प्रणाली घोंगे, सहायक आयुक्त ( प्रशासन) नितीन पाटिल, वैद्यकिय अधिकारी डाॅ.बुशरा शेख, प्रभाग अधिकारी रमेश थोरात, बालाराम जाधव, फैसल तातली, दिलीप खाने, सुनिल भोईर व संबंधित विभाग के सभी अधिकारी, पुलिस अधिकारी और टोरेंट पाॅवर कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट