
तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 31, 2022
- 494 views
भिवंडी।। ठाणे पुलिस आयुक्तालय कार्यालय परिमंडल -2 भिवंडी के शांतिनगर पुलिस ने अजय होटल के पास से एक तड़ीपार आरोपी को हिरासत में लिया है। वही पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 142 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक़ पिराणी पाडा निवासी मुस्तकीम उर्फ कस्टड नूर मोहम्मद शेख (39) विभिन्न अपराधों में लिप्त होने के कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार एक वर्ष के लिए ठाणे, बृहमुंबई , मुंबई उप नगर, पालघर सीमा अंर्तगत से हदपार कर दिया गया था। किन्तु वह पुलिस से अनुमति लिऐ ही अजय होटल के पास मोखाट घूम रहा था। जिसे शांतिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस सिपाही दीपक रमेश सानप की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच पुलिस नाइक पाटिल कर रहे है।
रिपोर्टर