
पत्नी के चरित्र पर शंका कर पति ने पिटा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 26, 2022
- 441 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर के पद्मनगर में पति द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र के संदेह कर पत्नी को पीटने की घटना घटित हुई है। महिला के शिकायत पर शहर पुलिस ने पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पा विशाल बनसोडे (36) शिक्षक का काम करती है। वह अपने पति विशाल सूर्यकांत बनसोडे (42) व पुत्र विराज के साथ मार्कण्डेय नगर, पद्मानगर की एक इमारत में रहती है रविवार के बच्चा खेलने के लिए बाहर गया था। इस दरमियान पुष्पा रसोई में काम रही थी। उसका पति उसके चरित्र पर शंका करता था जिसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के इरादे से उस पर हमला किया। जिसमें कारण उसके कान व मुंह से खून बहने लगा। इस मामले में पुष्पा ने अपने पति के खिलाफ शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पति विशाल सूर्यकांत बनसोडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
रिपोर्टर