भाजपा के पूर्व नगरसेवक पर जानलेवा हमला। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन में प्रशासक की नियुक्ति के बाद बहुत जल्द चुनाव होने का कायस लगाऐ जा रहे है। हालांकि मनपा चुनाव में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के धनाढ्य व बाहुबलियों ने घुसपैठ कर कई वार्डों पर कब्जा कर लिया है। यही नहीं अपना अस्तित्व जमाने के लिए जमकर वोटरों को लुभाने का खेल शुरू किया है। जिसके कारण कई वर्षों से एक छत्र राज करने व कार्यसम्राट नगरसेवक कहलाने वाले नगरसेवकों में अपने वार्ड को लेकर असमंजस में है। हालांकि अनेक पार्टियां भी पुराने नगरसेवकों के स्थान पर नये व धनाढ्य लोगों को पसंद कर रही है। जिसके कारण पुराने नगरसेवकों व नये धनाढ्यों में वर्चस्व की जंग छिड़ चुकी है।  भाजपा के पूर्व नगरसेवक वासु अन्ना नाडार पर जानलेवा हमले से इसका आगाज़ भी हो चुका है। उन्होंने खुद अपने पार्टी के पदाधिकारियों‌ पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में वर्चस्व का संघर्ष चल रहा है इसलिए मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया।बतादें कि कल गुरुवार रात लगभग 9 बजे लोहाटी कंपाउंड स्थित कार्यालय को बंदकर वार्ड क्रमांक 16 के पूर्व भाजपा नगरसेवक बासु नाडार अन्ना अपने घर जा रहे थे। कार्यालय से चंद कदम दूर अज्ञात दो दर्जन हमलावरों ने डंडे व धारदार हथियार से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी गाड़ी की कांच पूरी तरह से टुट गये वहीं पर उनके सिर पर एक गंभीर चोटें लगी। हमले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे शहर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकडे व उनकी टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है‌। इस हमले में घायल पूर्व नगरसेवक वासु अन्ना का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है उन्होंने बताया कि पार्टी में आपसी संघर्ष चल रहा है जिसके कारण उनके ऊपर जानलेवा हमला करवाया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। किन्तु इस हमले की विडियो लोहाटी कंपाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट