भिवंडी में भाजपा ने मारी बाजी 8 ग्राम पंचायतों पर भाजपा व 4 ग्राम पंचायतो पर शिदें गट विजयी। ठाकरे गट केवल एक ग्राम पंचायत पर दर्ज की जीत‌

भिवंडी।। भिवंडी तालुका के 14 ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव में भाजपा ने सार्वाधिक ग्राम पंचायतों पर कब्जा करने में सफलता प्राप्त की है. 8 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए है वही 4 ग्राम पंचायतों का सरपंच पद पर बालासाहेब की शिवसेना, शिंदे गट के उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है। ठाकरे गट केवल एक ग्राम पंचायत के सरपंच पद जीतने में सफल रहा है। वही पर राकांपा व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब को मंगल कार्यालय कामतघर में सुबह 9 बजे तहसीलदार अधिक पाटिल के मार्गदर्शन में मत गणना प्रारंभ हुई। इस चुनाव में अधिकांश ग्राम पंचायतों में भाजपा के विरोध में शिंदे गट के उम्मीदवार मैदान थे। कोन गांव पंचायत जो केंद्रीय पंचायत राज मंत्री कपिल पाटिल के लिए सबसे प्रतिष्ठा वाली सीट थी, क्योंकि भाजपा की रेखा पाटिल दल बदल कर शिंदे गुट से हाथ मिला लिया था उन्होंने डॉ.रूपाली कराले को हराया। इसके आलावा कोपर ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर हेमंत घरत,कारीवाली ग्राम पंचायत में संजीव नाईक, कांबे ग्राम पंचायत में भारती भोईर, दुगाड ग्राम पंचायत में प्रेम प्रकाश मुकणे, आमणे ग्राम पंचायत में शिशुपाल केणे, आवला - विश्वगड ग्राम पंचायत में प्रीति पवन देसले,सापे ग्राम पंचायत में गोरख सुतार ने भाजपा की ओर से सरपंच पद पर जीत दर्ज की है। वही पर शिंदे गट से कशेली ग्राम पंचायत पर वैशाली देवानंद थले, खानिवली ग्राम पंचायत पर निकिता राहुल दलवी, कासणे ग्राम पंचायत पर भगवान भोईर व खालिंग बु- ग्राम पंचायत पर राजाराम शेलार सरपंच पद पर विजय हासिल की है। वही पर उद्धव ठाकरे गट केवल कुहे ग्राम पंचायत का सरपंच पद जीतने में सफल रहा। इसके आलावा अकलोली ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर स्थानीय ग्राम पंचायत सीमित के उम्मीदवार ने बाजी मारी है। 14 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुला।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट