पागल कुत्ते ने तीन वर्षीय बालिका को काटा शहर में आवारा कुत्तों का आंतक

भिवंडी।।भिवंडी शहर के प्रत्येक गल्ली, मोहल्ले में बिक्री किये जा रहे मुर्गी, मछली व मटन के कारण शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। जिसके कारण इन आवारा कुत्ते आऐ दिन लोगों पर हमला करने तथा मोटरसाइकिल दुर्घटना में सवार चोटिल होने की घटनाएं घटित हो रही है ऐसे ही एक आवारा कुत्ते ने एक तीन वर्षीय बालिका पर जानलेवा हमला करने की घटना पदमानगर परिसर में घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पदमा नगर परिसर के राजू सेठ की चाल में रहने वाली चांदनी कुमारी अपने घर के सामने खेल रही थी। इस दरमियान पागल कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। उसके परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस परिसर में पिछले तीन से चार महीने में महिलाएं व वरिष्ठ नागरिक व आने-जाने वाले नागरिकों को कुत्तों का आंतक सहन करना पड़ रहा है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने इन आवारा कुत्तों पर उचित कार्रवाई करने की मांग पालिका प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल से की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट