भिवंडी भाजपा द्वारा ओबीसी समुदाय का अपमान करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ आंदोलन

भिवंडी।। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दरमियान कर्नाटक में एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी है। उन्होंने 'मोदी' उपनाम पर अपमान जनक टिप्पणी करते हुए ओबीसी समुदाय और तेली समुदाय के लोगों का अपमान किया है। सूरत के कोर्ट ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा लेकिन उन्होंने अपनी शाही मानसिकता नहीं छोड़ी और माफी मांगने से इनकार कर दिया। अदालत द्वारा दी गई सजा को स्वीकार करने के बजाय, वे सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर अदालत और संविधान का अपमान कर रहे है। भिवंडी शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने धामणकर नाका पर राहुल गांधी के खिलाफ आन्दोलन किया। वही पर संतोष शेट्टी ने कहा कि ढाई वर्ष तक महाविकास गठबंधन सरकार ने पुलिस तंत्र को गलत इस्तेमाल केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, पूर्व सांसद डॉ.किरीट सोमैया, सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा, अर्नव गोस्वामी, कंगना रनौत और केतकी चितले को गिरफ्तार किया और संविधान का अपमान किया। अदालत द्वारा दी गई सजा को ना मानते हुए राहुल गांधी, कांग्रेस तथा अनेक पक्षों के नेता अदालत व भारत रत्न डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा रचित भारत के संविधान का अपमान कर रहे है। इस आंदोलन के दरमियान भाजपा ठाणे ग्रामीण महा सचिव जितेन्द्र ढाकी, संघटन महासचिव वकील हर्षल पाटिल, उपाध्यक्ष सुमित पाटिल, यशवंत टावरे, निष्काम भैरी, पूर्व नगरसेवक नीलेश चौधरी, महासचिव राजू गजेंगी, विशाल पठारे, प्रदेश सदस्य प्रेरित जयवंत और नरेश करिजेंगुल आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद थे। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट