
टोरेंट पॉवर कंपनी के खिलाफ खोला जायेगा मोर्चा - डाॅ.काॅ.विजय कांबले
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 02, 2023
- 1065 views
भिवंडी।। शहर के मजदूरों की लड़ाई लड़ने वाले लाल बावटा संघ एवं असंघटित कामगार संघटना के भिवंडी शहर अध्यक्ष डाॅ. काॅ..विजय कांबले ने महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए शासन तक उनकी आवाज़ पहुंचाने के लिए एक मई मजदूर दिवस के अवसर पर अपने पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की। इसके साथ ही इस विशेष बैठक में टोरेंट पॉवर कंपनी के बढ़ते बिल को लेकर चर्चा किया गया और जल्द ही अलग अलग क्षेत्रों में सभा आयोजित कर मोर्चा के लिए तैयारी की जायेगी। डाॅ.कांम विजय कांबले ने अपने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को इसके लिए तैयार रहने के लिए आदेश दिया है। इस अवसर पर डाॅ.काॅ.विजय कांबले, अरविन्द जैसवार, ज्योति वाघे, रमा अंकम,ज्योति मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर