‌केंद्रीय मंत्री स्व. अनंत कुमार महान व्यक्तित्व के धनी:- हौसिला प्रसाद पाठक.

‌केंद्रीय मंत्री स्व. अनंत कुमार महान व्यक्तित्व के धनी:- हौसिला प्रसाद पाठक.


*केंद्रीय मंत्री के निधन पर भदोही में शोक की लहर.*


ज्ञानपुर, भदोही।

आज भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानपुर में एक शोक सभा संपन्न हुई, जिसमें *लोकप्रिय सांसद केंद्रीय मंत्री स्व.अनंत कुमार जी(,59वर्ष)* के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट मौन रखकर , ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। उक्त अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं वक्ताओं ने उनके निधन को भाजपा की अपूरणीय क्षति बताया।अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हौस‍ीला प्रसाद पाठक जी ने आज सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए उन्हें महान व्यक्तित्व का धनी नेता  बताया ।इस शोक सभा में ‌ श्री दीनानाथ भास्कर (विधायक) रविंद्र नाथ त्रिपाठी (विधायक) घनश्याम मिश्रा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) ओम प्रकाश पांडे (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) ,गोरखनाथ पांडेय (पूर्व सांसद), प्रभात श्रीवास्तव  भाजपा के जिला मंत्री रमेश पांडेय, भारतीय किसान  युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रताप सिंह उर्फ चिंटू सिंह ,गोपीगंज भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष ईश्वर लाल बनरवाल, भाजपा सभासद नरेंद्र दुबे, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मुरारी बरनवाल, दिनेश कुमार पांडेय,राजेंद्र दुबे, रोहित कुमार पांडेय,आशुतोष पांडेय शेष नारायण पाठक, लाल बहादुर मौर्या, रविंद्र दुबे, अशोक पाठक बाल दत्त पांडेय, संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट