ईधन गैस की बढती किमत से जनता नाखुश आंदोलन की बनी रणनीति:- मुशीर इकबाल.

ईधन गैस की बढती किमत से जनता नाखुश आंदोलन की बनी रणनीति:- मुशीर इकबाल.



*ईधन गैस की बढती किमत का शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी.*


ज्ञानपुर,भदोही।ईधन गैस की बढती किमत से गृहणियों सहित आम जन में जनाआक्रोश बढता जा रहा है।विभिन्न राजनीतिक पार्टिया केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को महगांई नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल करार दे रहे है।मंगलवार को नगर के कांग्रेसियो ने मशाल रोड़ कैम्प कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार से इस्तीफे की पेशकश की।कहां जब 4.50 रुपये का ईधन गैस भाजपा को विपक्ष में रहते बर्दास्त नही था तो अब सत्ता में रह कर 1 हजार का ईधन गैस कैसे बर्दास्त हो रहा है।बैठक की अध्यक्षता करते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि देश में 60 प्रतिशत आबादी मेहनतकश गरीब मजदूर किसान है जो कड़ी मेहनत से गुजर बसर करते है।जिनके समक्ष महगांई की मार भारी पड़ रही है।ऐसे में महगांई नियंत्रण करने में फेल भाजपा सरकार को नैतिकता के आधार पर स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए।मुशीर इकाब ने कहा कि भाजपा सरकार मुद्दों से जनता का ध्यान भटका कर पुनः मंदिर का मुद्दा उठा रही है जबकि जनता अब समझ चूकी है।कि भाजपा जब भी चुनाव नजदीक आता है तो होली ईद दीपावली रमजान की बात कर समाज को बाटने में लग जाती है।लेकिन जनता अब बहकावे में आने वाली नही है।संचालन कर रहे पीसीसी मसूद आलम ने कहां कि भाजपा सरकार में अराजगता बढी है।महिलाएं अपने को असुरक्षित महशूस कर रही है।किसी भी सरकारी दफ्तर में बिन पैसे के कोई सुनवाई नही हो रही है।जनता त्रस्त हो चूकी है देश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है।2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को जनता सत्ता से बेदखल करेंगी। बैठक में तय हुआ कि 17 नवंबर शनिवार को अजीमुल्लाह चौराहे पर जनता के साथ ईधन गैस सिलेण्डर लेकर विरोध जताया जायेगा तत्पश्चात पद यात्रा कर तहसील पहुंचा जायेगा और उप जिलाधिकारी को राज्यपाल संबोधित पत्रक सौप कर ईधन गैस की किमत 450 रुपया जो पूर्व कांग्रेस सरकार के समय था करने की मांग होगी।बैठक को कमर मलिक, काशीनाथ, अरशद मलिक, स्वालेह अंसारी, दिनेश चौरसिया, उपेन्द्र कुमार, अशसार अली, शाद अहमद, सेख अशलम, शफीक अहमद, अजय गौड़, रामलाल गौतम आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट