महात्मा गांधी की जयंती पर आम आदमी पार्टी का स्वच्छता अभियान

भिवंडी।। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आम आदमी पार्टी ने भिवंडी शहर में सफाई अभियान चलाया। एक अक्टूबर को केन्द्र व राज्य सरकार के आह्वान पर भिवंडी शहर में भी महानगर पालिका ने सफाई अभियान चलाया था। इस अभियान को सफल बताया गया था लेकिन यह तस्वीरें महानगरपालिका के इस झूठे दावा की पोल खोलती हुई नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी भिवंडी शहर अध्यक्ष मसीह इकबाल ने कहा भिवंडी महानगरपालिका स्वच्छता के नाम पर केवल खानापूर्ति करती है और आज भी भिवंडी शहर के अलग-अलग इलाकों में कचरो के अंबार लगे हुए है। यही नहीं कई स्कूलों के आसपास भी कचरो का अंबार लगा हुआ है। यह भिवंडी पालिका की नाकामी है और साथ ही साथ मसीह इकबाल ने यह भी कहा कि जिस तरह से दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर दिल्ली के भ्रष्टाचार पर झाड़ू चलाया और पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब के भ्रष्टाचार पर झाड़ू चलाया। उसी तरह से इस बार अब भिवंडी की जनता आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर भिवंडी के भ्रष्टाचार पर झाड़ू चलाऐगी और बड़े पैमाने पर चल रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी। दिल्ली पंजाब वाला मॉडल अब भिवंडी शहर में लाएगी। इस दरमियान भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट