महिला अध्यक्षता सुनीता टावरे ने दिया महिलाओं की अहम जिम्मेदारी

भिवंडी भाजपा महिला कार्यकारिणी घोषित

भिवंडी।। केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल के नेतृत्व में शहर व ग्रामीण परिसर में जहां भाजपा में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुड़ रहे है। वही पर पार्टी की ओर से उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में भिवंडी शहर भाजपा महिला अध्यक्षता के पद पर पूर्व नगरसेविका सुनीता यशवंत टावरे की नियुक्ति हुई है। इनकी नियुक्ति के बाद भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। गत सप्ताह शहर के भाजपा मध्यवर्ती कार्यालय में भिवंडी शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल की उपस्थिति में महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें महिला अध्यक्षता सुनीता यशवंत टावरे ने 25 महिलाओं को विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिया है। जिसमें मुख्य रूप से महासचिव के पद पर वैशाली पाटिल, भावना पोद्दार ,मानसी राजे ,उपाध्यक्ष कांता सावने,सुजाता पांडा,वनश्री जोग ,अम्बिका दासारि, सचिव रंजना गुप्ता सहित 25 महिलाओं का समावेश है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को आरक्षण दिया है। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को समाज में पहचान दिलाई है। आज प्रत्येक कार्य में नारी शक्ति सबसे आगे है। यह हमारी नई कार्यकारिणी शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्टी को मजबूत करने हेतु कार्य करेगी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल,यशवंत टावरे,राजू गाजेंगी,राजू चौगुले आदि पदाधिकारी उपस्थित मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट