आदर्श गांव कोपा महोत्सव आज, पूर्व सांसद धनंजय सिंह होंगे मुख्य अतिथि

खेतासराय के दोनों बेटों की हत्या से शोकाकुल परिजनों से मिल सांत्वना देंगे पूर्व सांसद 


शाहगंज। तहसील क्षेत्र के कोपा गांव में महादेव मंदिर परिसर कोपा में आज 2 दिसंबर शनिवार को दोपहर 12:30 बजे आदर्श गांव कोपा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।अशोक सिंह कमिश्नर प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क भारत सरकार एवं कामेश्वर महादेव सेवा समिति ट्रस्ट  कोपा  के सौजन्य से  सामाजिक जन चेतना हेतु कार्यक्रम आयोजित होगा।इस कार्यक्रम का आयोजन  सुनिश्चित है।संयोजक/ प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह व विनय सिंह ने क्षेत्र वासियों से कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए उपस्थित  होने के लिए अपील की है।बतौर  विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कलान सुलतानपुर के  कुलानुशासक डॉ. वेद प्रकाश सिंह राजू भैया भी सम्मिलित होंगे।इसके पश्चात पूर्व सांसद खेतासराय में फूलचंद प्रजापति के दोनों बेटों  अजय प्रजापति तथा अंकित प्रजापति की निर्मम हत्या से आहत परिजनों से मुलाकात करके शोक संवेदना प्रकट  करके  सांत्वना देंगे। उक्त जानकारी जनता दल यूनाइटेड शाहगंज के विधानसभा अध्यक्ष रमेश निषाद ने दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट