समाज में हर जगह महिलाओं का सम्मान हो तभी होगा क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के सपनों का साकार - आयुक्त अजय वैद्य

भिवंडी।। क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले को नमन करते हुए हमें समाज के सभी क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए जहां भी वे काम करती हैं अथवा घर पर भी उनका सम्मान करना चाहिए। यह एक उपहार है हम उन्हें एक नारी शक्ति के रूप में पूजते है। हम भारत को एक माँ के रूप में देखते हैं महिला के साथ कहीं भी अन्याय नहीं किया जाएगा। उन पर अत्याचार नहीं किया जाए। तभी क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के सपनों का साकार हो सकता है। इस प्रकार का संबोधन पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने स्वं. गाजेगी सभागृह में आयोजित सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके,संजय हेरवाडे,उपायुक्त मुख्यालय दीपक झिंजाड, समाज कल्याण उपायुक्त प्रणाली घोंगे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ.अरुंधति भालेराव, चिकित्सा अधिकारी बुशरा सैय्यद, भिवंडी आय,एम.एच की अध्यक्षता डाॅ. उज्जवला बर्दापुरकर उपस्थित थें। कार्यक्रम के आरंभ में पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभिनंदन किया।

पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति महिलाओं का सम्मान करने वाली संस्कृति है। आयुक्त अजय वैद्य ने कई पौराणिक संदर्भ देकर नारी के महत्व के बारे में जानकारी दी। आज कई महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही हैं।  पालिका में काम करने वाली महिलाएं भी विभिन्न स्थानों पर अच्छा काम कर रही हैं। सबसे खास बात यह है कि कई महिलाएं चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। चार महिला अधिकारी आज पूरे चिकित्सा विभाग को संभाल रही हैं। यह बधाई की बात है। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में बस्तियों और नागरिकों के बीच काम करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। सभी महिला कर्मचारियों को अपने अच्छे काम के लिए रोल मॉडल बनाना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ.अरुंधति भालेराव ने नारी जीवन पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम 'ती एंड मी" को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसमें नारी के जन्म से लेकर बुढ़ापे तक के विभिन्न पड़ावों के सफर को दर्शाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त प्रणाली घोंगे और आभार प्रदर्शन जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने किया था कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग प्रमुख प्रकाश वेखंडे और उनके सहयोगियों ने कड़ी मेहनत की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट