
चैन स्नैचर गैंग की शिकार हुई भिवंडी की महिला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 08, 2024
- 390 views
गले से मंगलसूत्र व सोने की चैन छिना
भिवंडी।। भिवंडी के मुख्य सड़कों पर चैन स्नैचर, नकली पुलिस की गैंग सक्रिय है। ऐसे बदशाम आऐ दिन महिलाओं को अपना शिकार बनाकर उनके गले से जबरन मंगलसूत्र व सोने की चैन छीन लेते है। परन्तु पुलिस प्रशासन इन बदमाशों को गिरफ्तार करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इसी क्रम में मोटरसाइकिल सवार चैन स्नैचरों ने एक बार फिर एक महिला को अपना शिकार बनाते हुए जबरन उनके गले से सोने की चैन व मंगलसूत्र छीन लिया है। महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नारपोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 392,34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कलवा ठाणे की रहने वाली शिक्षका पल्लवी रोहित खेडेकर अपनी पति की मोटरसाइकिल पर बैठकर शाम साढ़े चार बजे के दरमियान घर जा रही थी। इस दरमियान अंजूर पेट्रोल पंप के पास, मानकोली उड़ान पुल के पहले मोटरसाइकिल पर बैठकर आऐ दो अज्ञात चैन स्नैचर बदमाशों ने उनके गले से जबरन 1,62,000 रूपये कीमत के दो मंगलसूत्र एक सोने की चैन छीन लिया है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसकी आगे की जांच नारपोली पुलिस कर रही है।
रिपोर्टर