भिवंडी के खिलाडी ओमी पाटिल का थायलेंड में सम्मान

भिवंडी ।।भिवंडी तालुुका के कशेली गावं का सुपुत्र ओमी नामदेव पाटिल जो कक्षा दसवीं के छात्र हैं और बेहतरी न एथलेटिक्स व केरम के खिलाडी हैं जिन्हें थायलेंड मेंं आयोजित  एक कार्यक्ररम में सुवर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ओमी पाटिल ने स्कूल स्तर पर, तालुका ,जिला ,राज्य तथा  राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथेलेटिक्स  स्पर्धा व कॅरम इन खेलों के स्पर्धाओं में भाग लेकर सफलता दर्ज कराया है। जिसकी चारों ओर प्रशंसा की जाा रही है।इनकी सफलता को देखते हुए  मॉरिशस की  इंटर नॅशनल कल्चरल एंड सोशल फार्म नामक सामाजिक संंस्था द्वारा थायलेंड स्थित बैंकॉक शहर में आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह में विविध देशों के सात खिलाड़ियों के साथ  ओमी पाटिल को ' प्राईड ऑफ नेशन ' इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉयनिक देशमीर,भाषा तज्ञ प्रभू नेमाडे ,हेमंत नेहते ,डॉ. शंकर परब ,लिलाधर महाजन ,चंद्रशेखर भरती ,मकरंद गोंधली ,लिलाधर तललेले आदि की उपस्थिति में ओमी पाटिल को सुवर्ण पदक ,सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।उक्त प्रकार का सम्मान प्राप्त करकेे ओमी पाटिल ने भिवंडी तालुका का नाम रोशन किया है। जिसके उपलक्ष्य में सेना प्रमुख विश्वास थले ,ठाणे जि.प.बांधकाम व आरोग्य समिति सभापति सुरेश (बाल्या मामा ) म्हात्रे ,ठाणे जिला शिवसेना संपर्क प्रमुख तथा नगरसेवक देवानंद थले , नामदेव पाटिल ,सरपंच वैशाली थले ,विभाग प्रमुख नामदेव पाटिल,शाखा प्रमुख गणपत भोईर, जयेश पाटिल ,राम भोरले ,किशोर भोईर आदि ने अभिनंदन किया है।           

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट