हुक्का बार पर नारपोली पुलिस का छापा 36 लोग गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी शहर के नारपोली पुलिस ने देवजीनगर, भंडारी कंपाउड इलाके में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मार कर 36 लोगों को हिरासत में लिया है। वही पर कार्रवाई के दरमियान हुक्का बार का मालिक, मैनेजर व एक वेटर पुलिस की घेराबंदी से भागने में सफल रहे है। पुलिस हवलदार श्रीधर देवेद्रप्पा हुंडेकरी की शिकायत पर गिरफ्तार सभी के खिलाफ सिगरेट व इतर तंबाकू उत्पादन अधिनियम 2018 के कलम 4(क) 21 ( क) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नारपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि भंडारी कंपाउड के देवजी नगर इलाके में अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। कल रात साढ़े ग्गारह बजे के दरमियान नारपोली पुलिस की एक टीम में हुक्का पार्लर पर छापेमारी की कार्रवाई की, इस दरमियान हुक्का मालिक व मैनेजर नरेश पुत्तु, अजित झा, रणजीत विश्वनाथ झा तथा वेटर उमर अहमद अंसारी और चाॅद मोहम्मद जहरू बाबू को ग्राहकों को हुक्का परोसते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके आलावा पुलिस ने हुक्का पार्लर में हुक्का पी रहे ग्राहक अमर अहमद अंसारी, हीरा शौकतचंद्र लखाराम,सूरज भगवान जाधव, पारस हंसमुख डोडिया, रूषभ प्रवीण गुटखा,गुरू हेमेंद्र पड्या, कुश योगेश गडा, भावेश प्रवीण डोडिया,इमरान रमजान मंसूरी,मोनिश निसार अहमद शेख, रहमत अहमद बुद्दीन अंसारी, श्रीगादी तीरूमलेश गणेश, विघ्नेश्वर अंबादास चिंताकिदी, दिनानाथ राजकुमार दूबे, राजेश पुरूषोत्तम कुंदन, मोहम्मद अकरम नूर अंसारी, अहमद शबीन अंसारी, किरण प्रकाश पाटिल, नवीन संजय नखा,जतीन गुलाबचंद्र मारू, मुख्तार महफूज शेख, अरबाज चांद पाशा शेख, अरबाज आयूब खान, धैर्य किरीट गुटखा, आसिफ रहमत शेख, मोसीन महफूज शेख, दीप धीरज करणिया, जय नितीन बीट, श्रीनिवास व्यकंटेश विमूल, गणेश नरहटी मामीडाल और नितीन तुकाराम मठोरी को भी हिरासत में ले लिया है। लेकिन नारपोली पुलिस द्वारा कार्रवाई के दरमियान हुक्का बार के मालिक व मैनेजर नरेश पुत्तु, अजित झा, रणजीत विश्वनाथ झा पुलिस के घेराबंदी से फरार हो गये है। फिलहाल पुलिस के सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राउत कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट