ओएनबीवी फाउंडेशन की मदद से सेंट्रल अस्पताल में महिलाओं व दिव्यांगों के लिए शौचालय

महिला दिवस के निमित्त महिलाओं को ओएनबीवी फाउंडेशन का तोहफा

उल्हासनगर : शहर के मध्यवर्ती अस्पताल में महिला दिवस के निमित्त महिलाओ व दिव्यांगों को सुविधा देने के उद्देश्य से शौचालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मध्यवर्ती अस्पताल में जिला शल्य चिकित्सक डॉ. मनोहर बनसोडे, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा नेत्री नीरजा मिश्रा, लकी नाथानी, फूलचंद यादव समेत तमाम लोग मौजूद थे।

संजय गुप्ता के द्वारा यह शौचालय महिलाओं को सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसी परिसर में हवादार गार्डन भी मौजूद है जिससे अस्पताल के बाहर महिलाएं सुकून से बैठ सकेंगी। वहीं पर महिलाओं को शिशुओं को दुग्धपान के लिए भी केबिन बनाए गए थे लैकिन शौचालय न होने से महिलाओं को तकलीफ होती थी अब इस समस्या का समाधान हो चुका है। गौरतलब हो कि ओएनबीवी फाउंडेशन की मदद से शहर में तमाम समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट