कचरा - कूड़े की समस्या को लेकर बीजेपी आक्रामक

पालिका मुख्यालय के दरवाजे पर फेंका गया कचरा

भिवंडी।। भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर पालिका क्षेत्र में जगह जगह जमा कचरा एक विकट समस्या है। समय पर कचरा नहीं उठने से जहां संक्रमण बीमारियां फैल रही है। वही लोग अब कचरा के ढेर में आग लगाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण वातावरण में सांस लेना खतरनाक हो रहा है। कचरा उठाने वाली कंपनी का ठेका रद्द होने से शहर के कई इलाकों में पिछले पांच दिनों से कचरा नहीं उठाया गया। जिसके कारण कचरा अब कूडेदान से बाहर निकल कर सड़क पर बिखरना शुरू कर दिया था। इस विकट समस्या को लेकर भिवंडी भारतीय जनता पार्टी आक्रामक रुख अपनाया है। कल गुरुवार शाम को भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, विधायक महेश चौघुले के नेतृत्व में सुमित पाटिल, श्याम अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने पालिका मुख्यालय गेट पर कचर फेंककर हिंसक विरोध प्रदर्शन किया है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। गुस्साये आंदोलनकारियों ने अपने साथ लाये कूड़े से भरे डंपर को अचानक मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर कचरा को पलट दिया। कचरे से निकलती दुर्गंध पालिका मुख्यालय फैल गयी। आन्दोलन के बाद आरोग्य व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों मे मुख्यालय गेट पर फेकें गये कचरे जेसीबी व डंपर के माध्यम से हटाया और पानी डाल कर स्वच्छ किया है। इसके बावजूद देर रात तक मुख्य गेट पर दुर्गंध नही गई। सुत्रों के माने इस आन्दोलन में कई चेहरे ऐसे थे जो खुद कचरा उठाने का ठेका अंदरूनी तरीके से ले रखा था। ठेका रद्द होने से ऐसे छुपे ठेकेदार का चेहरा बिलबिला गया। जिसके कारण इस प्रकार का आन्दोलन को अंजाम दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट