
9 उम्मीदवारों ने भिवंडी लोकसभा सीट से पर्चा लिया वापस
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 06, 2024
- 563 views
कपिल पाटिल, सुरेश म्हात्रे और निलेश सांबरे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला तय
भिवंडी। भिवंडी लोकसभा सीट पर पर्चा दाखिल करने वाले 36 उम्मीदवारों में से 9 उम्मीदवारों ने आज अपना पर्चा वापस ले लिया है अब इस सीट पर 27 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। वही पर महायुति के उम्मीदवार कपिल पाटिल, इंडिया महाविकास आघाडी के उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा और निर्दलीय उम्मीदवार निलेश सांबारे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। शेष बचे उम्मीदवारों में 3 राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार, 7 राज्य स्तरीय पंजीकृत पार्टियां और 17 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है।
भारतीय जनता पार्टी के कपिल पाटिल,एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे, बहुजन समाज पार्टी के मुमताज अंसारी, संयुक्त भारत पक्ष के अशोक बाहादारे, न्यु राष्ट्रीय समाज पार्टी के कंचन वाखारे, दानिश शेख - बहुजन महा पार्टी, राम सुरेश पंडागले - अपनी प्रजाहित पार्टी, सैफन चंद पठान - भारतीय मानवता पार्टी, मोहम्मद कलीम अंसारी - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, मो.अकरम अब्दुल खान - AIMIM के आलावा निर्दलीय प्रत्याशी कपिल जयहिंद पाटिल,चंद्रकांत मोटे, मनीषा गोंधले, मनोज तुरे, मिलिंद काशीनाथ कांबले, रंजना त्रिभुवन, वसीम सिद्दीकी, विशाल मोरे,शंकर मुटकिरी, अमीरुल हसन सैय्यद, जाहिद मुख्तार अंसारी, हर्षद म्हात्रे, तारा पिंट्या वाघे,सोनाली गंगावणे, सुरेश सीताराम म्हात्रे, राहुल काठवले, निलेश सांबारे चुनावी रण में है अब यह साफ हो गया है कि इस लोकसभा सीट पर महायुति के कपिल पाटिल, महाविकास आघाडी राकांपा के सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा और जिजाऊ संगठन के निलेश भगवान सांबारे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
23 भिवंडी लोकसभा सीट पर पर्चा वापस लेने वाले प्रत्याशियों की यादी:
सुमित सुरेश म्हात्रे,उमेश जयवंत चौधरी, पढ़रीनाथ ज्ञानेश्वर जाधव, सुरेश कालूराम जाधव, मोनिका मोहन पानवे, डाॅ. नुरूद्दीन निजाम अंसारी, आकाश दिलीप शर्मा, नरेन्द्र कान्हू सापले, नारायण प्रताप वंगा।
रिपोर्टर