विकास के कार्य न होने से ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट

नोखा (रोहतास)- बक्सर लोकसभा क्षेत्र के दिनारा विधानसभा के दिनारा प्रखंड के अरग  पंचायत के सेमरा गांव के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए वोट बहिष्कार करने को लेकर के बैनर लगा दिया है। बक्सर लोकसभा क्षेत्र के दिनारा प्रखंड के अंरग पंचायत के सेमरा गांव के निवासियों द्वारा वोट बहिष्कार करने की बात कही गई है।

गांव में जाने वाले रास्ते में बैनर लगाकर के गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीण का कहना है कि वोट मांगने के समय पर लोग आते है। फिर विकास की बात भूल जाते हैं। नोखा प्रखंड के हँसनाडीह गाव जाने वाले रास्ते से हम लोग नोखा बाजार करने जाते हैं। इस सड़क की मांग को लेकर के कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, प्रशासनिक पदाधिकारी  से की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए हम लोगों ने इस बार वोट न करने का निर्णय लिया है। वोट बहिष्कार का नारा लगाते हुए  वोट बहिष्कार का बैनर लगा दिया गया है। गाव में वोट मांगने नही आने को कहा गया है। नोखा प्रखण्ड के हसनाडीह जाने वाले रास्ते 40 वर्ष पूर्व में बने हुए हैं जो गड्ढे में तब्दील हो गया है। बरसात में स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राएं गिर जाते हैं। कीचड़ में आना-जाना मुश्किल हो जाता है। इस रास्ते की मांग को लेकर के हम लोगों द्वारा कई बार मांग की है लेकिन यह नहीं बना। 

 दो मतदान केंद्र है गांव में सेमरा गांव में दो वार्ड पड़ता है। वार्ड संख्या 12, 13 में कुल लगभग 700 से 800 घर पड़ते हैं। गाव की जनसख्या लगभग चार हजार है।कुल मतदाता दो मतदान केंद्र पर लगभग 1250 पड़ता है।

पूर्व में दो बार मापी भी हो चुकी है यह  सड़क। ग्रामीणों ने बताया कि दो बार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मापी  कराई गई। लेकिन इसका निर्माण नहीं किया गया। इसके लिए स्थानीय विधायक से भी हम लोगों ने मांग की। इस सड़क को बनाने के लिए हम लोग आंदोलन कर रहे हैं और वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। लेकिन हम लोग की सुनवाई नहीं होने के कारण वोट का बहिष्कार  रहे हैं।

 प्रदर्शन करने वालो में सेमरा गाव निवासी रामप्रवेश सिंह, विजय सिंह चंद्रवंशी, हरेंद्र सिंह यादव, शशि भूषण सिह, राम नारायण पासवान, कमलेश महतो, राजवंश सिंह, रविकांत निराला, टुन्ना  बैठा, महेंद्र राम, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, विष्णु यादव, सोनू कुशवाह, सहित सभी ग्रामीण उपस्थित होकर के रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए वोट बहिष्कार कर रहे हैं और गांव में वोट मांगने आने से मना कर दिया गया है।

गांव में चलाया जा रहा है  मतदाता जागरूकता अभियान। सेमरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र घरों पर 1 जून को मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता  अभियान चलाया जा रहा है। गांव के घरों में  मतदान करने के लिए स्टिकर साट करके अपील की गई है। जिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा अरग  में मतदाता जागरूकता के तहत जब पहुचे तो ग्रामीणों से समस्या भी पूछा था कि किसी ग्रामीण को कोई समस्या हो तो कहें। यहां पर  ग्रामीण ने कुछ भी नहीं बोला एव न ही ज्ञापन दिया गया। 

 वीडियो कुलदीप कुमार विभूति ने बताया कि गाव में जाकर बातचीत की गई।सेमरा  गांव में दोनों तरफ से रास्ते हैं। ग्रामीण  नोखा से सड़क को मिलने की मांग कर रहे है। जिसे चुनाव बाद बनाने की बात कही गई। क्योंकि अभी आचार संहिता चल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट