पूर्व उपमुख्यमंत्री के निधन पर किया गया शोक सभा का आयोजन

 संवाददाता गोल्डन पान्डेय की रिपोर्ट 

भगवानपुर (कैमूर)- भारतिय जनता पार्टी के मण्डल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ गोलू के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री के निधन पर किया गया शोक सभा का आयोजन। आपको बताते चलें कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का विगत 13 मई को इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में मौत हो गया। जिससे कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व कर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक का लहर व्याप्त हो गया। जिस संदर्भ में शोक संवेदना प्रकट करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में अमित कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, मधुकांत सिंह, राधे पासवान, सिपाही पाण्डेय मनमौजी, बृजभूषण सिंह आदी उपस्थित रहें जिनके  द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा के शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट