
15 लोगों पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने पर केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 15, 2024
- 196 views
भिवंडी। भिवंडी के ओवली ग्राम पंचायत अंर्तगत दिवा टू वसई रोड़ तक माल वाहक रेल्वे टैक लाईन बिछाने का काम शुरू है। इसके साथ ही इसी रेल्वे टैक पर ओवली क्राॅसिग उड़ान पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने भूमि अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण भूमि पर उड़ान पुल के लिए पीलर निर्माण का काम शुरू है। पीलर क्रमांक 10,11,12 व 13 का बांधकाम किया जा रहा था। इस दरम्यान ओवली गांव जर्नादन गणपत पाटिल, नंदकुमार गणपत पाटिल,रविद्र गणपत पाटिल, प्रकाश गणपत पाटिल, जयेश जनार्दन पाटिल, अजय अशोक पाटिल, प्रेषित अशोक पाटिल, भावेश नंदकुमार पाटिल, राहुल रविंद्र पाटिल, जतीन रविद्र पाटिल, जितेश अशोक पाटिल,निलम रविद्र पाटिल, भूमिका जयेश पाटिल, कविता नंद कुमार पाटिल और भावना प्रकाश पाटिल ने उक्त अधिग्रहण भूमि से किसी प्रकार का संबंध ना होने के बावजूद सरकारी जमीन में प्रवेश किया और बिना परवाना जमावड़ा कर सरकारी काम को बंद करने के उद्देश्य से जेसीबी मशीन के सामने खड़े हो गये और सरकारी काम में बांधा उत्पन्न किया। सरकारी काम कर रहे ऋषिकेश दिपक पिंगले की शिकायत नारपोली पुलिस ने ओवली गांव के 15 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 341,141,143,147,149,504,506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक कर्नवर पाटिल कर रहे है।
रिपोर्टर