भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री संजीव मोहन का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन

रोहतास। वाराणसी अस्पताल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला रोहतास के महामंत्री संजीव मोहन का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। यह अमरा तालाब की निवासी थे। धर्मपत्नी राम कुमारी देवी का राजनीतिक क्षेत्र में सहयोगी रही। राम कुमारी देवी वर्तमान में बिहार प्रदेश महिला मोर्चा के मंत्री भी हैं। उनकी मृत्यु का समाचार मिलते हैं जिले में शोक का लहर छा गया। दाह संस्कार जिले के सोन नदी में किया गया।

वर्ष 2023 में ओबीसी मोर्चा के अभिनंदन समारोह में मंच का संचालन करते हुए अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति जाहिर की थी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अध्यक्ष बलराम मंडल उपस्थित थे। इनकी आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में नवीन चंद्र शाह ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदेश की उपाध्यक्ष रमेश चौहान, चंदेश्वर भारती, परमेश्वर गुप्ता उपाध्यक्ष, शनि चौरसिया, विनोद सिंह, भिखारी राम, अरूण गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी अधिकारी पदाधिकारियों ने उनके प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर उन्हें

आत्मा की शांति प्रदान करे ऐसी कामना किया इस मौके पर मौजूद रहे संतोषी सिंह एमएलसी संतोष कुमार सुमन कुशवाहा सत्येंद्र शाह अस्फ़ी अजीज तारीख अनवर सद्दाम राजा जावेद अख्तर अंसारी समृद्धि सिंह खालसा सरोज कुमार गुप्ता वार्ड नंबर 44 अन्य लोग मौजूद रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट