
मोटरसाइकिल सवार ने तीन वर्षीय मन्नान को कुचला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 12, 2024
- 227 views
भिवंडी। तालुका के कोपर गांव स्थित शिव मंदिर मैदान में खेल रहे दो छोटे बच्चों को मोटरसाइकिल सवार द्वारा कुचलने की घटना घटित हुई है। इस घटना में फयान अब्दुल मन्नान (03) नामक छोटे बच्चें की दर्दनाक मौंत हो गई है। नारपोली पुलिस ने मृतक की माॅ नूरजहां अब्दुल मन्नान की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रोज के मुताबिक नुरजहां अब्दुल मन्नान कल काम करने के लिए गई हुई थी। इन दौरान उसके दोनों छोटे बच्चें कोपर स्थित शिव मंदिर के मैदान में खेल रहे थे। खेलते समय अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने फयान को टक्कर मार दी। इस दरम्यान फयान जख्मी हो गया था। मोटरसाइकिल सवार ने उसे अस्पताल नहीं तक नही ले गया। बल्कि जख्मी अवस्था में छोड़ कर वहां से भाग निकला। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। नारपोली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक रणजीत बालके कर रहे है।
रिपोर्टर