भिवंडी पूर्व में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन

भिवंडी। भिवंडी भाजापा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष मंगेश यादव के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के अंर्तगत नागरिकों तक लाभ पहुँचने के लिए शिविर लगाऐ जा रहे है। वही पर उत्तर भारतीय मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी भी सक्रिय हुए है। इसी क्रम नहीं भिवंडी उत्तर भारतीय मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश पाल ने भिवंडी - कल्याण रोड़, आसबीबी मस्जिद के सामने जेनिथ कंपाउड में कार्यालय खोला है। इस जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन भाजपा भिवंडी के पूर्व अध्यक्ष संतोष शेट्टी, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव एवं कोकण विभाग प्रभारी चिराग गुप्ता और मोर्चा के अध्यक्ष मंगेश यादव जी के हाथों किया गया। उद्घाटन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित सभी व्यक्तियों ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और सहयोग का पुनः संकल्प लिया और कार्यालय के माध्यम से शहरवासियों की समस्याओं का निराकरण एवं पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया है। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भाजपा युवा मोर्चा प्रमुख राजू चौघुले,पूर्व नगरसेवक मनोज ठाकुर,शिवसेना शिंदे गुट उप शहर प्रमुख राजू गोलांडे,भाजपा सचिव नंदन गुप्ता, दिलीप गुप्ता,मनीष मिश्रा,बृजेशपांडे,भाजपा प्रसिद्धि प्रमुख पी.डी.यादव,अंबिका पांडे मॅडम,उत्तर भारतीय मोर्चा के महासचिव रामनारायण सोनी,श्रीकृष्णा हलवाई,धीरेंद्र पाल,उपाध्यक्ष मुकेश चौबे,विनोद मौर्या, सचिव मनीष यादव, आईटी सेल संयोजक श्री गणेश गुप्ता, नितीश दुबे, यादव समाज के भिवंडी अध्यक्ष डॉ.एन.एल.यादव, मनोज यादव,हलवाई समाज के अध्यक्ष घनश्याम हलवाई, जन कल्याण प्रतिष्ठान समाज के भिवंडी अध्यक्ष विनोद यनागंदला और उपाध्यक्ष अर्जुन सब्बानी,समाजसेवक  मनोज सिंह, शीतला प्रसाद मिश्रा,मुन्ना मौर्या,अंकुश लगुशेट्टी,दत्ता कलसकर आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट