रामपुर प्रखंड में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की शुरुआत

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)- रामपुर प्रखंड कार्यालय में नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की शुरुआत हुई| कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रामपुर दृष्टि पाठक के द्वारा किया गया इस दौरान वीडियो  एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनरेगा कार्यक्रम प्रसून कुमार एटीएम अमन कुमार सिंह कई विभाग के पदाधिकारी ने आकाशी प्रखंड कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से मौजूद लोगों को जानकारी दी| वही कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कई स्टाल भी लगाया गया था| जहां लोगों की स्वास्थ्य जांच खान-पान बीमा योजना मिट्टी जांच समेत कई जानकारी उपलब्ध कराई गई। कृषि विभाग के एटीएम अमन कुमार के द्वारा किसानों को कई सारी सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी बताएं एवं फसल में लगे हुए रोग के उपचार के भी बारे में बताई गई| इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्धारित छः इंडिकेशन पर लोगों को जागरूक करना| अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी  दृष्टि पाठक ने बताया कि जनता के सहयोग से हम निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करेंगे| सभी जनप्रतिनिधियों आशा जीविका गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर होने वाले एएनसि जांच के लिए अवश्य भेजें| उससे स्वास्थ्य  विभाग का लक्ष्य भी पूरा होगा और प्रखंड को फंड भी मिलेगा उन्होंने आगे कहा की आकांक्षी योजना के तहत प्रखंड के विकास के लिए 39 बिंदुओं परियोजना का लक्ष्य पूर्ण करना है इसमें पहले चरण में छह बिंदुओं पर कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य रखा गया है| इसमें उपस्थित रहे प्रखंड के क्षेत्र के  जनप्रतिनिधि एवं  अधिकारी मौजूद रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट