
दिव्यांगों की समस्याएं जल्द होंगी हल -- सांसद सुरेश म्हात्रे
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 09, 2024
- 351 views
भिवंडी। दिव्यांगों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने बुधवार को भिवंडी नि.शहर महानगरपालिका प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैद्य से मुलाकात की। इस बैठक में सांसद ने दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा और जल्द से जल्द समाधान की मांग की। आयुक्त अजय वैद्य ने दिव्यांगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। वर्ष 2017-18 में भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका से व्यवसाय के लिए सहायता की मांग करने वाले दिव्यांग लाभार्थियों और बचत समूहों को दिए गए अनुदान में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। महंगाई, उपकरणों की बढ़ती कीमतें और व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी को देखते हुए यह आवश्यक था। प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा था। इस कारण दिव्यांगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे अपंग विकास महासंघ के अध्यक्ष अशोक भोईर ने सामूहिक आमरण अनशन की चेतावनी दी थी।
पालक मंत्री के आदेशों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता से नाराज अशोक भोईर ने सांसद बाल्या मामा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। इसके बाद बाल्या मामा ने तुरंत पहल करते हुए आयुक्त से मुलाकात की और दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि "जब तक दिव्यांगों को उनका हक नहीं मिल जाता, मैं शांत नहीं बैठूंगा। उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।"इस बैठक से दिव्यांग समुदाय को उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा और वे न्याय प्राप्त करेंगे।
रिपोर्टर