भिवंडी के दादासाहेब दांडेकर विद्यालय में "किशोरावस्था मार्गदर्शन सत्र" आयोजित

भिवंडी। रोटरी क्लब ऑफ ठाणे लेक सिटी और ठाणे प्रीमियम ने लायंस क्लब ऑफ भिवंडी के सहयोग से दादासाहेब दांडेकर विद्यालय की छात्राओं के लिए "किशोरावस्था के लिए मार्गदर्शन व्याख्यान" का आयोजन किया गया था। इस सत्र का संचालन ठाणे की प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ.सुप्रिया लाड चिंचोलकर ने किया। इस सत्र में 10 से 14 वर्ष की आयु की लगभग 400 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. सुप्रिया ने सत्र को रोचक और सहभागिता भरा बनाने के लिए विभिन्न समूह गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया। जिससे छात्राओं को जानकारी आसानी से समझने और अपनाने में मदद मिली। छात्राओं ने सत्र के दौरान किशोरावस्था से जुड़े कई सवाल पूछे,जिनका डॉ. सुप्रिया ने विस्तार से उत्तर दिया। विद्यालय प्रबंधन और छात्राओं ने इस जानकारीपूर्ण व्याख्यान के लिए आयोजकों, विशेष रूप से रोटरी क्लब ऑफ ठाणे लेक सिटी, ठाणे प्रीमियम और लायंस क्लब ऑफ भिवंडी का आभार व्यक्त किया और दादासाहेब दांडेकर विद्यालय के प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण सत्र के माध्यम से छात्राओं को जागरूक करने के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट