रात के अंधेरे में बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 27, 2025
- 304 views
भिवंडी। भिवंडी शहर के तीनबत्ती इलाके से एक युवक की बाइक चोरी हो गई है। इस मामले में भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, फिर्यादी मोहम्मद अब्दुलसमद मुनव्वरअली शेख निवासी मंगलबाजार रोड, भिवंडी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने दिनांक 24 मई को रात 11:00 बजे से 11:40 बजे के बीच अपनी मोटरसाइकिल HF DELUXE 135 DRS (MH-04-LP-8891) बाॅम्बे फरसाड के बाजू में, तीनबत्ती में पार्क की थी। इस दौरान अज्ञात चोर ने मौका पाकर लगभग 45,000 मूल्य की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


रिपोर्टर