22 जून को जनसूराज कार्यक्रम को लेकर बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 13, 2025
- 231 views
रोहतास ।जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर का 22 जून को उनके गृह जिला रोहतास स्थित जन्म स्थान कोनार में विशाल जनसभा को लेकर कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क बनाए हुए हैं।
कोर कमेटी के सदस्य शाहाबाद प्रभारी शमीम अहमद ने आज डोर टू डोर संपर्क में बताया कि जनसुरज के कार्यकर्ता काफी उत्साह है। 22 जून को उनके जन्म स्थान करगहर के कोनार में जनसभा में आम जनों का जन सैलाव उनसे मिलने के लिए उमड़ेगा।
रोहतासवासियों में जन सुराज की प्रमुख प्रशांत किशोर के मुद्दा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
यहां के लोग पलायन को रोकना चाहते हैं। शिक्षा की ओर स्वास्थ्य की ओर बेहतर सुविधा चाहते हैं।
जिसे अब तक के सरकार सिर्फ जनता से वादे की है। लेकिन लोगों का विश्वास है की जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ही जनता की मूलभूत समस्या से लेकर इन जरूरी समस्या का निदान करते हुए पलायन पर लगाम लगाएंगे। जो बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी ।
यही कारण है कि जनसुराज के प्रशांत किशोर पर लोगों का विश्वास है और 22 जून को उनके गृह जिला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों का जन सैलाव उमड़ेगा।


रिपोर्टर