भारतीय युवा ब्रिगेड टीम की जिम्मेदारी अमित शर्मा के सपनों को साकार करना

जौनपुर ।। भारत देश की रीढ़ की हड्डी युवा वर्ग को कहा जाता है। देश को बनाने के लिए युवा वर्ग मुख्य भूमिका निभाता है। किसी भी देश का भविष्य देश के युवाओं के द्वारा सुंदर बनता है। हमारा भारत देश तो युवाओं का ही देश है, हमारे देश की जनसँख्या का एक बड़ा हिस्सा युवा वर्ग का है। युवा उनको कहा जाता है जिनकी उम्र 15 साल से 40 साल के बीच हो। भारत देश को आजादी दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, चंद्र शेखर आजाद थे। इनके अलावा भी बहुत से स्वतंत्रता संग्रामी थे, जिन्होंने देश के नाम अपनी जान दे दी। भारतीय युवा ने देश को कहाँ से कहाँ पहुँचा दिया है, युवाओं के चलते ही देश ने इतनी तेजी से विकास किया है। लेकिन आज का भारतीय  युवा स्वार्थी हो गया है, वो देश की तरक्की के बारे में न सोच कर सिर्फ अपने बारे में सोचता है। भारतीय युवा को अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। अब समय आ गया है कि देश के युवा को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। विकासशील से विकसित देश बनने के लिए उसे सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, प्रशासनिक सभी विषयों में रूचि लेना  होगा। एक मजबूत राष्ट्र विकास के लिए युवाओं में एक फौलादी जिगर, दृढ़ इच्छा शक्ति, पराक्रम, धैर्य, संयम की जबरजस्त मांग होती है। स्वामी विवेकानन्द जी ने कहा था कि ‘युवा राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है’। स्वामी विवेकानंद ने देश के युवा को हमेशा से बढ़ावा दिया, उनके विचार आज भी युवाओं के मन को प्रभावित करते है, यही कारण है कि विवेकानंद को कई लोग अपना आदर्श मानते है। उनमें से एक अमित शर्मा भी मॉडर्न भारत बनाने के लिए कहते है की ये तीनों बातों पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। आतंकवाद, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक असमानताएं युवा ब्रिगेड टीम की जिम्मेदारी , देश के प्रति जिम्मेदारी देश में बदलाव के लिए देश के युवा को देश से प्रेम रखना होगा। देश प्रेम के चलते ही युवा देश की तरक्की के बारे में सोच पायेगा। देश प्रेम दिखाने के लिए युवा को राजनीती में रूचि दिखानी होगी। आज देश की बागडौर वृद्ध लोगों के हाथ में है, कुछ एकाद ही युवा राजनीती में सक्रीय है। जिससे राजनीती बत से बत्तर होती जा रही है। ये बूढ़े नेता अपनी देखभाल तो सही से कर नहीं पाते है, देश की सेवा कैसे करेंगें। देश में युवाओं को देश का एक अच्छा नागरिक भी बनना चाहिए, देश के प्रति जिम्मेदारी जैसे वोट डालना,   देश को स्वच्छ रखना, टैक्स भरना, घूस न लेना न देना आदि को समझना चाहिए। एक अच्छा नागरिक वही है, जो खुद भी जिम्मेदार बने, और दुसरे को भी इसके लिए प्रेरित करे। युवाओं का राजनीती के प्रति आक्रोश के कारण राजनीती में ऐसे बहुत से चेहरे है, जो राजनीती को मलिन कर रहे है। राजनैतिज्ञ में लालच, भ्रष्टाचार, सत्ता के लिए कुछ कर बैठना ये सभी आदत दिखाई देती है, जिससे युवाओं को राजनीती से घृणा होती जा रही है। देश में फैली अनेकों बुराइयों से दूर युवा दुसरे देश में रहना पसंद करते है, उन्हें दुसरे देश में विकास के ज्यादा मौके समझ आते है। दुसरे देश वाले भारत के युवाओं को अधिक पैसा देकर वही रहने का मौका देते है, क्यूंकि विदेशी भी मानते है, भारतीय युवा ज्यादा मेहनती होते है। अगर कोई युवा राजनीती में जाता भी है, तो सच्चे मार्ग में चलते हुए उसे सत्ताधारीयों के द्वारा दबा दिया जाता है। मीडिया कई बार राजनीती का गलत चेहरा सबके सामने लाती है, जिससे युवा देश की राजनीती को दूर से ही गलत समझ लेता है। देश में युवा आवाज को अनुभव की कमी बताकर हमेशा दबाया जाता है। माता पिता नहीं चाहते उनका बेटा राजनीती में आकर अपना भविष्य खराब करे, क्यूंकि माना जाता है कि जो कम पढ़ा, लिखा होता है, या जिसको पढाई या काम में कोई रूचि नहीं होती है, वही राजनीती में आता है। माँ बाप भारत देश की राजनीती को देखकर, अपने बच्चे को राजनीती में भेजने से डरते है। देश के युवा जो राजनीती में शौक रखते है, वे दूर से बैठकर बस तमाशा देखकर, दूसरों की गलती निकालते है, उसे जाकर ठीक करने से डरते है। लेकिन कहते है कि कीचड़ को साफ करने के लिए कीचड में उतरना बहुत जरुरी है। उस कीचड से आपके उपर भी दाग लगेंगें, लेकिन वे अपनी छाप नहीं छोड़ पायेंगें। युवा आज घर बैठे सोशल मीडिया के द्वारा अपनी आवाज तो बुलंद करने लगा है, ये एक अच्छा भी तरीका है, लेकिन इसके अलावा उसे राजनीती में भी अपना नाम लिखवाना होगा। वैसे आजकल के  चुप बैठने वालों में से नहीं है, कोई भी गलत बात होते ही, उसके बारे में सोशल मीडिया में ट्रेंडिंग चालू हो जाती है। लोग अपने अलग अलग विचार उस पर प्रकट करते है। किसी चीज को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया में आवाज उठाई जाती है। लेकिन ये बात भी सच है कि ये आवाज कई बार हमारे देश के ऊँचे स्थान पर बैठे नेताओं के कान तक नहीं पहुँचती है। सोशल मीडिया का माध्यम आज भी पूरी तरह से विश्वास करने योग्य नहीं है। देश के युवा का राजनीती में आने से फायदा विकसित सशक्त देश बनेगा, बेरोजगारी आरक्षण की समस्या हल होगी, शिक्षा में वृध्दि होगी, आने वाला कल देश के लिए बहुत अच्छा होगा युवाओं में ज्यादा जोश व एनर्जी होती है, जिससे वे अधिक लगन के साथ काम कर पायेंगें।  युवाओं की सोच एक नयी, विकास वाली होती है, जिससे देश का विकास होना तय है।  नए मॉडर्न इंडिया बनाने के लिए, युवा सोच की बहुत जरूरत है। युवा अपने युवा भाई बहनों के लिए सोचेगा जिससे बहुत सी परेशानियाँ हल हो जाएँगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारी आज कई युवा भटक गया है, कई बार सेल्फिश हो जाता है। कुछ लोग बस अपने में ही मस्त रहते है, माँ बाप परिवार के प्रति जिम्मेदारी समझते ही नहीं है। युवा ही है, जो परिवार के खम्बे होते है, जो उसे खड़ा करते है। वे जिम्मेदार नहीं होंगें तो परिवार भी बिखर जायेगा और जब तक परिवार विकास नहीं करेगा, देश कभी विकास नहीं कर पायेगा। कुछ ऐसे भी युवा है, जो बस काम को ही तवज्जो देते है, परिवार को नहीं। माँ बाप के प्रति जिम्मेदारी नहीं समझते और उन्हें वृधाश्रम में छोड़ देते है। माँ बाप के प्रति जिम्मेदारी से कभी नहीं भागना चाहिए। काम के अलावा पुरे परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। समाज के प्रति जिम्मेदारी  युवाओं को सामाजिक भी होना चाहिए। समाज हमारे लिए बनाया गया है, समाज की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। लेकिन कभी भी समाज की बातों में आकर गलत निर्णय नहीं लेना चाहिए। लोग क्या कहेंगें, समाज क्या कहेगा यही सोच सोचकर कई बार इन्सान गलत निर्णय ले लेता है, जिससे नुकसान समाज का नहीं, आपका ही होता है। युवा अपनी जिम्मेदारी समझेंगें तभी वे आगे भविष्य में अपने बच्चों को इसके बारे में बता सकेंगें, युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी शक्ति है, आज हमारे देश का अधिकतर युवा वर्ग पढ़ा लिखा, इस बात का फायदा देश को भी मिलना चाहिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा को खुलकर सामने आना चाहिए। हमारे देश के युवा ब्रिगेड टीम के सलाहकार एवं मिडिया प्रभारी अमित शर्मा भी युवा शक्ति को  सबसे बड़ा मानते है वो युवाओं से देश की राजनीती में आने के लिए प्रेरित भी करते हैं। सर फरोसी की तमन्ना अब हमारे युवा ब्रिगेड में हैदेखना है जोर कितना गुमराह करने वालों में है 1 - सुशील कुमार शर्मा युवा नेता भावी विधायक प्रत्यासी 368 विधानसभा मुंगराबादशाहपुर जौनपुर अनिल कुमार शर्मा प्रधान संरक्षक वह मिडिया प्रभार आनंद शर्मा मिडिया प्रभारी युवा ब्रिगेड टीम अर्जून कुमार शर्मा अध्यक्ष युवा ब्रिगेड टीम  रोहित दुलरुआ(भोजपुरी गायक) सचिव युवा ब्रिगेड टीम अमित शर्मा युवा ब्रिगेड टीम के सलाहकार एवं मिडिया प्रभारी, छबिनाथ शर्मा (लेखक) युवा ब्रिगेड टीम सदस्य है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट