
जादूगर महेंद्र सोनावने राज्यस्तरीय संविधान भूषण पुरस्कार से सम्मानित।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 07, 2019
- 481 views
भिवंडी। वेदना से संवेदना एवं संवेदना द्वारा शिक्षण का विवेचन करने वाले मासिक ' शिक्षण संवेदन ' नामक वृत्तपत्र के १२ वें वर्धापन दिन के अवसर पर राज्य के विविध क्षेत्रों में सामाजिक काम करने वाले मान्यवरों को सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में भिवंडी के जादूगार महेंद्र सोनावने ने भारतीय संविधान का प्रचार ,प्रसार का विशेष काम किया है जिसके लिए इन्हें मान्यवरों के हस्तों ' संविधान भूषण ' राज्यस्तरीय भूषण पुरस्कार देकर सन्मानित किया गया है। विशेष पुरस्कार से सम्मानित किए गए सोनावने का अभिनंदन किया गया है। कल्याण स्थित प्रसिद्ध अत्रे रंगायतन में बीते कल पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजकल्याण विभाग के पूर्व आयुक्त रतन बनसोडे ,चित्रपट अभिनेता प्रदीप पटवर्धन ,प्रा.अश्वपाल वानखडे ,प्राचार्य सुभाष खंदारे ,आदि मान्यवर उपस्थित थे। जादूगर महेंद्र सोनावने ने जादू के माध्यम से भारतीय संविधान पर प्रबोधनात्मक कार्यक्रम संपूर्ण महाराष्ट्र में प्रस्तुत कर जनजागृती की है। महेंद्र सोनावने द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में निशुल्क संविधान पुस्तिकाओं का वितरण करते हुए आज तक २० हजार संविधान प्रति वितरण की है। शिक्षण संवेदन नामक वृत्तपत्र के संपादक डॉ. माधव गवई द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सूत्र संचालन लक्ष्मण कांबले ने किया।
रिपोर्टर