देश का किसान अन्नदाता व् जवान भारत की आत्मा - डॉ0 उमाशंकर यादव

हरहुआ। किसान न्याय मोर्चा के तत्वावधान में किसाअधिकार दिवस पर इदिल पुर (वाजिदपुर) रिंग रोड हरहुआ में आयोजित 'विराट किसान महासम्मेलन'को सम्बोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 उमा शंकर सिंह यादव  वतौर मुख्य अतिथि कहा कि किसान अन्नदाता तो जवान देश का रक्षक है लेकिन भाजपा सरकार किसानो का लाठी व् गोली के बलपर बिना मुआवजा दिए जबरदस्ती जमीन अधिग्रहण कर रही है। इसका जबाब किसान जड़ ही बैलट पेपर से देंगे इनकी लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जायेगी। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार सिंह ने कहा किसान न्याय मोर्चा का 3 वर्ष पूरा होने पर आयोजित महासम्मेलन किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।जिसमे किसान को बड़ी राहत मिलेगी। इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखो किसान भुखमरी के कगार हो गए। किसानो का सम्मान हमारा ध्येय है। राजेन्द्र यादव " पूर्वांचलगांधी" ने कहा कि किसानो के हित की लम्बी लड़ाई लड़ी जायेगी। अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने कहा कि किसानो की जमीन रिंग रोड,बन्दरगाह निर्माण ,गैस पाइप लाइन ,रेल कारीडोर, राजमार्ग विस्तारीकरण व् बाई पास निर्माण के लिए अधिग्रहीत किया गया लेकिन 2013 के संसद में पारित मुआवजे का पालन नही हुआ केवल गुमराह किया गया। 14 गाँवो के जमीनों का 337 करोड़ मुआवजा राशि शेष है।छुट्टा पशुओ से किसान परेशान है लेकिन सरकार नजरअंदाज कर रही है।किसान एकजुट होकर जबाब देंगे। महासम्मेलन में  अवधेश सिंह "सारथी", राजेश सिंह राय,रमापति यादव,पन्ना लाल ,शकील अहमद ,नँदुपाल ने विचार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से महिलाओ में  निर्मला ,पूजा ,लालमनि ,इमिरती देवी, आराधना पटेल शामिल रहीं। धन्यवाद सह संयोजक राजेश पटेल व् सञ्चालन प्रदेश महासचिव अशोक प्रजापति ने की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट