भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

मिर्जापुर ।। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिव लाल सोनकर के नेतृत्व में और अनुसूचित मोर्चा की पूरी टीम के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह का भव्य स्वागत किया l भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से लेकर कैंप कार्यालय तक जलसे का माहौल बना दियाl मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर नए जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला l हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नए जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया l  जिलाध्यक्ष का जिले में प्रथम आगमन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सेहुआ l इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे और स्टेशन के बाहर गाड़ियों का काफिला लगा रहा l अपने नए जिलाध्यक्ष को पाकर भाजपा के चेहरे पर खुशियां देखने को मिली इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के  नगर अध्यक्ष शिव लाल सोनकर समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत किया इसमें मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जयसवाल ,लोकसभा संयोजक श्री बिंदा प्रसाद विश्वकर्मा ,नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, नितिन विश्वकर्मा, महेंद्र यादव ,राम कुमार विश्वकर्मा , अंकज मिश्रा, अमित श्रीनेत ,हेमंत सिंह , सुनील चौधरी, संजय यादव ,प्रदीप सोनकर समेत जिले और नगर की पूरी टीम ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया l 

 इकबाल हुसैन

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट