
परिवारिक विवाद में जलने वाली महिला की मृत्यु।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 17, 2019
- 421 views
भिवंडी। शहर के गणेश नगर ,कामतघर स्थित रहने वाली विवाहिता ने परिवारिक विवाद के चलते स्वयं अपने शरीर पर रॉकेल डालकर आग लगा ली थी जिसकी उपचार के दरम्यान अस्पताल में मृत्यु होने की घटना घटित हुई है।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्या देवदास कारणपूरी ( २५ ) मृत महिला का नाम है। उक्त महिला ने परिवारिक विवाद के चलते अपने शरीर पर रॉकेल डालकर आग लगा ली थी जिसे उपचार के लिए मुंबई के के.ई.एम.अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उसका उपचार शुरु था कि उपचार के दरम्यान उसकी मृत्यु हो गई है।उक्त मृत्यु का मामला शहर पुलिस ने दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच पुलिस असून पुउनि. जीवन शेरखाने कर रहे हैं। .
रिपोर्टर