प्रेमी सहित चार पर दुष्कर्म का केस दर्ज

देवरिया ।। गौरीबाजार में शुक्रवार की रात युवती से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों और प्रेमी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।

शुक्रवार की रात को 20 वर्षीय एक युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ जा रही थी। गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर दोनों बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन का समय आधी रात को होने के चलते प्रेमी युवक प्रेमिका को अकेले छोड़कर एक चाय की दुकान पर चला गया। इसी दौरान तीन युवक उसे उठाकर ले गए और एक सुनसान मकान में दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर परिवारवाले पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। रात में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी रत्नेश कुमार निवासी करमाजीतपुर, गौरीबाजार कस्बा निवासी राधेश्याम जायसवाल, मुरारी जायसवाल और कुशीनगर के हाटा के पैकौली निवासी गोविंद गुप्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। चारों पुलिस की हिरासत में हैं। गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट