भिवंडी में भाजयुमोर्चा जिला उपाध्यक्ष पर पुन: प्राणघातक हमला का प्रयत्न ; पडघा पुलिस बनी मूकदर्शक

संवाददाता, भिवंडी ।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ठाणे जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष राजेश उर्फ विजू गायकर पर विरोधियों ने गोदाम डेव्हलपमेंंट के विवाद के चलते रिवाल्वर से गोलीबार कर इन्हें जान से मारने का प्रयत्न पूर्व २० अक्टूबर २०१८ को पडघा - खडवली रास्ते पर आन्हे गांव के पास किया था।परंतु नसीब अच्छा था इसलिए  गायकर इस प्राणघातक हमले में बालबाल बच गए थे।परंतु  पुन: २० अप्रैल २०१९ को दो अज्ञात हमलावरों ने गुप्ती से वार कर उन्हें जान से मारने का प्रयत्न करनेेकी  घटना घटित हुुई है।उक्त प्रकरण में पडघा पुलिस स्टेशन ने भादंवि.कलम ३५२,३४ , ३७ (१) ,१३५ अन्वये का मामला दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विजू गायकर अपनी इनोवा कार सर्विस सेंटरपर धुला रहे थे उसी जगह पहले समीर घोडविंदे अपनी फॉर्च्युनर गाडी से आए उसके बाद इनके पीछे पीछे पल्सर २२० मोटरसाइकिल द्वारा दो हमलावर हाथ में गुप्ती लेकर आए और उनके ऊपर प्राणघातक हमला करने का  प्रयत्न किया। परंतु उक्त अवसर पर  गायकर ने सतर्कता बरतते हुए पडोस के घर में श्रण लिया जिससे उनकी जान बची। पहली गोलीबारी के हमलावर फरार आरोपीं को पकडने में पडघा पुलिस टालमटोल कर कर रही है और पुन: प्राणघातक हमला हुआ है ।इस प्रकार का आरोप विजू गायकर ने लगाया है। आन्हे गावं की सीमांतर्गत ५०० करोड़ का गोदाम  डेवलपमेंट प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं जिसमें विरोधियों को भागीदारी चाहिए थी। परंतु  गायकर ने भागीदार नदेने से इंकार कर दिया इसीलिए शूटर्स को  सुपारी देकर हमेशा के लिए कांटा निकालने का प्रयास किया गया है।गौरतलब है कि छह महीने पूर्व इनके ऊपर गोलीबार किया गया था। उक्त प्रकरण में विरोधी सचिन घोडविंदे ,समीर घोडविंदे ,अजय पाटिल ,एकनाथ भोईर,जितेंद्र घावट,राम ठाकरे द्वारा षडयंत्र रचने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त प्रकरण में आतापर्यंत सचिन घोडविंदे ( निवासी .आन्हे ) ,गौतम काशिनाथ शिंदे (२५ निवासी .खातिवली ) व हर्षद सुरेश येमकर (२४ निवासी . पुणे ) ,शूटर्स महेश उर्फ महाराज मधुकर चांदिलकर एवं विनायक सुरेश चव्हाण (निवासी .पूणे ) आदि पांच लोग न्यायिक हिरासत में है।  समीर घोडविंदे ,अजय पाटिल ,एकनाथ भोईर,जितेंद्र घावट,राम ठाकरे,सोमा चव्हाण ,मंगेश सांबरेकर ,चेतन उर्फ मामा लिम्हन आदि पांच घटना को  अंजाम देने वाले हमलावर अद्यापी फरार हैं जो सभी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं और घूम रहे हैं। उन्हें स्थानिक पुलिस का आशीर्वाद प्राप्त है इस प्रकार की चर्चा नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही है। उक्त मामले की विस्तृत जांच  वरिष्ठ पुुलिस निरीक्षक सुरेश मनोरे के मार्गदर्शन में शुरु है।    

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट