श्रमिक निर्माण के अधिष्ठाता हैं

हरहुआ ।। विश्व मजदूर दिवस केपूर्व सन्ध्या पर श्रमिकों के अधिकार को लेकर चक्का ग्राम में मधुवन यादव की अध्यक्षता में संगोष्ठी सम्पन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक निर्माण का अधिष्ठाता होता है।अपनी ताकत का सकारात्मक रचना में योगदान करता है उसके बदले में मजदूरी के साथ साथ सम्मान चाहता है। श्रमिक को उसके श्रम और रोजगार सहित अधिकार पर चर्चा की गई।मजदूरो की वकालत कर मधुवन यादव ने हर सम्भव सम्मान पर जोर दिया। प्रमुख रूप से गुलाब प्रजापति ,राजेंद्र गुप्ता ,कमलेश चौबे व् इंद्रजीत प्रजापति ने विचार व्यक्त किया।और श्रमिक वर्ग के लोगो का सम्मान किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट