पूर्ण बहुमत से केंद्र में बनेगी भाजपा सरकार: प्रभात सिंह मिन्टू

वाराणसी। आशा ग्रुप के चेयरमैन व भाजपा नेता प्रभात सिंह मिन्टू ने दावा किया कि देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वृहस्पतिवार को काशी विद्यापीठ स्थित आशा महाविद्यालय के सीटी आफिस में  भाजपा नेता प्रभात सिंह मिन्टू ने कहा कि कांग्रेस से लोगों का भरोसा उठ चुका है तथा लोग केवल भाजपा पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। दावा किया कि जो काम पिछले 60 वर्षों में नहीं हुए वह भाजपा सरकार ने पांच सालों में कर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि देश से भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त किया जाना है तथा देश की सीमाओं को सुरक्षित करना भाजपा का पहला लक्ष्य है। श्री मिंटू ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियों को हम  जनजन तक पहुंचा रहे हैं और लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।                                    उन्होंने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरे देश में विकास कर रहे हैं। उनकी सोच है जब तक अंतिम व्यक्ति तक विकास ना पहुच जाये तब तक विकास अधुरा है। गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी का काट किसी भी गठबंधन में नहीं है। गठबंधन के प्रत्याशी को वहीं वोट देगा जिसका  स्वार्थ रहेगा। जो व्यक्ति देश हित में सोचेगा वह मोदी चुनेगा। वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को कहा कि ये जनता को भ्रमित करने के लिए चुनाव लड़ते हैं। ये जब एक पिंडरा विधानसभा में 20 वर्षों तक विधायक रहे विकास नहीं कर पाये तो सांसद बनने के बाद वाराणसी के 5 विधानसभा का विकास कैसे करेगें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट