बच्चों ने स्कूल चलो अभियान कि रैली निकाल कर किया जनजागरूक


वाराणसी ।। हरहुआ विकास खण्ड के हरहुआ मे कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्राथमिक स्कुल के बच्चों व् शिक्षको ने मोदी जी के आगमन के पूर्व रैली निकालकर स्कुल जाने के लिए जन जागरूक का कार्य किया। रैली हरहुआ डीह से पंचक्रोशी मार्ग होते हुए रामसिंहपुर, मनसापुर, बाजार हरहुआ होते हुए स्कुल परिसर में वापस हुए। बच्चों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां  व् बैनर लेकर प्रधान रेनू सिंह व शिक्षकों के निर्देशन में नारे लगाते हुए नवनिर्मित "आनन कानन वाटिका" का अवलोकन करते हुए मोदी जी के कार्यक्रम में भागीदार बनने की तमन्ना के साथ घर घर शिक्षा की अलख जगाने में खुश नजर आये। रैली में हेडमास्टर गायत्री सिंह व् बीना सिंह प्रधान रेनू सिंह पूर्व प्रधान अनिल सिंह,सीमा यादव , विनीता ,अंकिता ,रंजिता वर्मा,किरन उपाधयाय,तस्लीम खातुन ,शशिबाला,मु0 फहीम व् मनोज पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट