व्यापारी हितों की रक्षा करना अपना धर्म है।

हरहुआ ।। नवगठित व्यापार मंडल बेलवरिया का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन डी एस एन पब्लिक स्कूल बेलवरिया में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष  अजीत सिंह बग्गा  ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए व्यापारी हित एवं व्यापारी एकता के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक सिंह पटेल प्रबंधक विकास इंटरमीडिएट कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी ने किया। विशिष्ट अतिथि  महानगर महामंत्री श्री प्रमोद अग्रहरी  ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पांडेपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री  कविंद्र जायसवाल  वाराणसी व्यापार मंडल के  संगठन मंत्री आनंद कुमार चांदमारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जय प्रकाश राजभर सहित व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल ने किया। मनोनीत पदाधिकारियों में हीरालाल यादव संरक्षक राम धनी पटेल महामंत्री महेंद्र यादव उपाध्यक्ष विरेंद्र प्रजापति कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल संगठन मंत्री बृजेश यादव गुड्डू दिग्विजय  विजय बहादुर   सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे धन्यवाद ज्ञापन अकबर अली ने किया।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट