पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस

रामपुर कारखाना ।। थानाक्षेत्र के हरपुर गांव निवासी आकांक्षा की संदिग्ध हाल में झुलसने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर दो लाख रुपये और बुलेट मांगने का ससुरालियों पर आरोप लगाया है। सभी आरोपी फरार हैं।

भटनी थानाक्षेत्र के खुरहुरिया गांव निवासी आकांक्षा 25 की शादी 19 अप्रैल को हरपुर गांव निवासी चंद्रशेखर राव से हुई। 30 अगस्त को आकांक्षा संदिग्ध हाल में गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारवालों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर आकांक्षा के चाचा सुनील सिंह समेत मायके पक्ष के लोग भी गोरखपुर पहुंच गए। इलाज के दौरान शनिवार की देर रात आकांक्षा की मौत हो गई। चाचा सुनील ने पति चंद्रशेखर, ससुर भिखारी राव, सास फुलवासी देवी, जेठ शैलेंद्र राव, जेठानी और ननद पर बुलेट और दो लाख रुपये के लि प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट