राष्ट्रीय बाल पोषण माह में किशोरी प्रभात रैली निकाल कर मटका विधि से जागरूकता का हुआ कार्यक्रम।

वाराणसी हरहुआ पोषण अभियान के अंतर्गत गाँवो में किशोरी प्रभात फेरी  निकालकर मटका विधि से जागरूकता बैठक की गई। सीडीपीओ नीलम दुबे के निर्देशन में आंगनबाड़ी केन्द्रो से किशोरी प्रभात फेरी निकाली गई।रैली के जरिये सुपोषण गूंज समुदाय में पैदा की गई। किशोरियों द्वारा समुदाय में व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में जानकारी लेने के बाद दिया। सुपरवाइजर कामिनी सक्सेना ने रैसीपट्टी ,भगवानपुर ,हटिया,सभईपुर ,गनेशपुर ,भेलखा में किशोरी प्रभात फेरी निकालकर बासदेवपुर आंगनबाड़ी व् सिकन्दरपुर प्राथमिक स्कुल पर बैठक कर "मटका विधि" से माहवारी की समस्या से समाधान की जानकारी दी। सुपरवाइज़र सीता राय ,शशिप्रभा,उषा गौतम,ज्योत्स्ना,चन्द्रकला पाठक व् पूनम यादव  सहित सभी क्षेत्रो में किशोरी प्रभात फेरी निकाली गई।

रैली निकालकर जहाँ आज जन जागरण किया गया वहीँ कई केन्द्रो पर पोषाहार से निर्मित व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। सीडीपीओ नीलम दुबे के निर्देश पर मुख्य सेविकाओ ने अपने -अपने केन्द्रो पर कार्यक्रम आयोजित कराया। मुख्य सेविका सीता राय ने मोहनपुर में जागरूकता के साथ आयरन की गोली दी और औसानपुर में किशोरियों ने साईकिल रैली निकाली जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रही। साथ ही साथ'वी एच एस एन डी' पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऊपरी आहार,पोषण शिक्षा सत्र का आयोजन कर ऊपरी आहार पुस्तिका का प्रदर्शन कर 6माह से ऊपरी आहार की शुरुआत ,गुणवत्ता,मात्रा तथा भोजन आबृत्ति पर चर्चा की गई।माँ और बच्चे के सम्पूर्ण पोषण पर जोर दिया गया। कुपोषण को हर हाल में भगाने पर जोर दिया।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट