राम और लक्ष्मण को साथ लेकर विश्वामित्र जनकपुरी को रवाना हुए

रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री 

गोपीगंज (भदोही) ।। गुरुवार को नगर के मीरजापुर रोड स्थित रामलीला मैदान में बघेल परिवार द्वारा चल रहे रामलीला की तीसरी निशां में ताड़का वध का मंचन देख दर्शक प्रफुल्लित हो उठे। विभिन्न स्थानों से लोग रामलीला देखने आए। देर शाम तक उन्होंने रामलीला का लुत्फ उठाया।

रामलीला का आगाज राम सहित चारों भाइयों के शिक्षा ग्रहण करने को भेजते से होता है। शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह वापस अयोध्या आते हैं। वहां विश्वामित्र का आगमन होता है। वह राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाते हैं। वन में राम और लक्ष्मण यज्ञ विध्वंस करने वाले राक्षसों का संहार करते हैं जिससे क्रोधित होकर ताड़का, सुबाहु और मारीच उनसे युद्ध करने आते हैं। प्रभु श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु का संहार करते हैं। मारीच को तीर मारकर वन में उड़ा देते हैं। जनकपुरी से विश्वामित्र के लिए सीता स्वयंबर को निमंत्रण आता है। राम और लक्ष्मण को साथ लेकर विश्वामित्र जनकपुरी को रवाना होते हैं। लीला का समापन सीता का गौरी पूजन के साथ होता है।

इस अवसर पर संतोष सिंह बघेल, गोपीगंज रामलीला समिति के प्रबंधक उमेश सिंह बघेल, सीताराम यादव नवीन मिश्रा ,श्रीधर पाठक, धीरज सिंह , राम लाल अग्रवाल, भिखारी अग्रवाल, मेला व्यवस्थापक अखिलेंद्र सिंह बघेल  उपस्थित रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट