पालिका उपायुक्त दीपक कुर्लेकर ने किया महिला कर्मचारी का अपमान

कहा अपशब्द , महिला कर्मचारियों का पेन डाउन आन्दोलन

भिवंडी।। भिवंडी मनपा मुख्यालय में आज एक अजीब घटना घटित हुआ हैं.जहाँ पर स्वयं उपायुक्त ( मुख्यालय) दीपक कुर्लेकर ने एक महिला कर्मचारी को अपशब्द कह कर लज्जित किया है.जिसके कारण वह उपायुक्त कक्ष में ही बेहोश होकर गिर पड़ी.जिसे उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं वही भिवंडी मनपा में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों ने पेन डाउन आन्दोलन कर मनपा आयुक्त डाॅ. प्रवीण आष्टीकर से उपायुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया हैं. 

महिला कर्मचारी को अपमानित कर कहे अपशब्द:
भिवंडी मनपा प्रशासन कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार से उपाय योजना शुरू कर रखा हैं.वही पर प्रशासन ने मुख्यालय सहित सभी विभागों में 100% कर्मचारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य किया है.आज सुबह मनपा मुख्यालय में स्थित आस्थापना विभाग में कार्यरत लिपिक महिला कर्मचारी कल्पिता थापड ने कर्मचारियों के पगार की जानकारी लेकर उपायुक्त दीपक कुर्लेकर के कक्ष में गयी थी.जहाँ पर उपायुक्त ने उस महिला कर्मचारी को अपशब्द कहकर अपमानित किया. जिसके कारण महिला का रक्तचाप बढ़ने से वही पर बेहोश होकर गिर पड़ी.

महिला कर्मचारी निजी अस्पताल में भर्ती :
बेहोश पड़ी महिला को मनपा कर्मचारियों ने उपचार हेतु आँरेज नामक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया.जहाँ पर अब उसका स्वास्थ्य स्थिर बताया जाता हैं.इस घटना से मनपा मुख्यालय सहित अन्य विभागों में हडकंप मच गया.

महिला कर्मचारियों का पेन डाउन आंदोलन:
इस घटना के बाद कर्मचारियों के हक्क साठी काम करने वाली विभिन्न युनियन व संगठनों का तीव्र विरोध शुरू किया गया.वही पर लगभग 50- 60 महिला कर्मचारियों ने मनपा मुख्यालय सहित अन्य विभागों का कामकाज बंदकर मनपा आयुक्त डाॅ.प्रवीण आष्टीकर से मुलाकात कर उपायुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया.

आयुक्त का आश्वासन, जांच के बाद होगी कार्रवाई:
मनपा आयुक्त डाॅ. प्रवीण आष्टीकर से लगभग 50-60 महिला कर्मचारी मुलाकात कर शिकायत दर्ज करवाया.आयुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा कि महिला कर्मचारियों को सभी को सम्मान करना चाहिए.उनके बारे में किसी भी प्रकार से कोई भी अपशब्द नहीं कहना चाहिए.अगर इस प्रकार की घटना घटित हुई हैं तो इसकी जांचकर जरुर कार्रवाई की जायेगी.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट