भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 300

शहर 18 व ग्रामीण से 10‌ कुल 28 पाॅजिटिव मरीज आज

भिवंडी।। शहरी भाग में आज 2 मई मंगलवार, 18 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में‌ कुल 183 मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 10 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 117 पर पहुँचा हैं.भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 300 पहुँच चुका हैं ,जिसमें अभी तक शहर 11 व ग्रामीण परिसर से 03 कुल 14 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.
   
आज मंगलवार 02 जून, शहर के विभिन्न भागों में कुल 18 मरीज पाऐ गये हैं. जिसमें दीवान शाह दर्गा परिसर से कुल 06 मरीज पाऐ गये हैं जो ज्युपिटर हास्पिटल के डाॅक्टर से संपर्क होने से संक्रमित हुए हैं। इसमें 46,40,18,29,21,03 वर्षीय महिला पुरुष का समावेश हैं। वेताल पाडा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति मुंबई के पाॅजिटिव व्यक्ति से संपर्क में आने से संक्रमित हुआ हैं। मेहेर हास्पिटल परिसर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, नदीनाका निवासी 28 युवक,मिल्तत नगर निवासी 63 वर्षीय महिला व 65 वर्षीय व्यक्ति तथा 38 वर्षीय व्यक्ति, गैबीनगर निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, नाव्हीपाडा गैबीनगर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, गैबीनगर निवासी 52 व 40 वर्षीय व्यक्ति, इस्माइल मिर्ची वाला बिल्डिंग गैबीनगर निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, अवचित पाडा निवासी 30 वर्षीय महिला पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमण के शिकार हुए हैं।   
           
किन्तु आज किसी मरीजों की मृत्यु नहीं होने स मृत्यु का आंकड़ा 11 पर ही हैं.वही पर 68 मरीज उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं.104 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं. वही पर राजनोली स्थित टाटा आमंत्रणा में कुल 280 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
           
 वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 117 पर पहुँच चुका था.आज मंगलवार 2 मई , 10 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं। आज दिवा अंजूर परिसर से कुल 04 मरीज पाऐ गये हैं, जिसमें 03 पुरुष 01महिला का समावेश हैं। खारबांव परिसर से 02 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 01 पुरुष व 01 महिला का समावेश हैं। कोन परिसर से 03 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 01 पुरुष तथा 02 महिला का समावेश हैं । वही पर पडघा परिसर से 01 मरीज पाया गया हैं।जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में पाॅॅजिटिव मरीजों की संख्या 117 पर पहुँच चुका हैं.अभी तक कुल 03 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.56 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 58 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. 
           
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 300 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 126 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 14 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 160 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट