
भिवंडी महानगर पालिका के आयुक्त पद पर डाॅ. पंकज आसिया विराजमान
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 20, 2020
- 611 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर परिसर क्षेत्र में लगातार वैश्विक महामारी कोरोना के दुष्प्रभाव बढ़ता जा रहा हैं जिसके रोकथाम में पालिका प्रशासन पूरी तरह विफल रही हैं. इस प्रकार का आरोप नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा था। वही पर शासन पालिका आयुक्त के रुप में आई. एस.आयुक्त की नियुक्ति करने की मांग की जा रही थी। जिसको देखते हुए शासन ने आज भिवंडी पालिका के आयुक्त डाॅ. प्रवीण आष्टीकर को हटाकर वर्ष 2016 बैंच के आई.एस.अधिकारी डाॅ पंकज आसिया को भिवंडी पालिका आयुक्त पद तत्काल स्वीकार करने के लिए आदेश दिया हैं। बता दें कि डाॅ.पंकज आसिया इसके पूर्व नाशिक उपजिला अधिकारी तथा कलवण प्रकल्प अधिकार के रुप में कार्यरत थें। शनिवार देर शाम भिवंडी पालिका मुख्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया हैं।
डाॅ.प्रवीण आष्टीकर के शासन काल में अनेक निर्णय गलत होने के कारण विधायक राईस शेख, शांताराम मोरे व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष भगवान टावरे ने मुख्यमंत्री को निवेदन पत्र देकर वर्तमान आयुक्त डाॅ. प्रवीण आष्टीकर को हटाकर आई एस. आयुक्त की नियुक्ति करने के लिए मांग किया था। राज्य शासन द्वारा नियुक्ति किये गये आई. एस.आयुक्त को भिवंडी के नागरिकों ने स्वागत किया हैं।
रिपोर्टर