
भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 4697.
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 12, 2020
- 1637 views
भिवंडी पालिका क्षेत्र 79 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 51 कुल 130 नये मरीज
भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। वही पर प्रतिदिन मौतें होने से नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है.लगभग 100 दिनों से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में कैद होने पर भी शासन व प्रशासन ने इस वैश्विक महामारी पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हुई है।
भिवंडी शहरमहानगर पालिका की स्थिति :
आज 12 जुलाई रविवार, 79 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 2782 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 02 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 146 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 53 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने पर ठीक होने की संख्या 1843 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 793 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.इसके साथ 115 जगहों को पालिका प्रशासन ने कंटनमेट जोन घोषित किया है.आज गायत्रीनगर से 07 पुरुष 04 महिला, नदीनाका 02 पुरुष,नवी बस्ती 07 पुरुष 10 महिला, शांतिनगर 01 महिला,भाग्य नगर 04 पुरुष, पदमानगर 03 पुरुष, आजमीनगर 03 पुरुष 01 महिला, आजमीनगर 02 पुरुष, ईदगाह रोड़ 02 पुरुष, संगमपाडा 03 पुरुष 05 महिला,गैबीनगर 01 पुरुष,मिल्लतनगर 04 पुरुष 02 महिला, कामतघर 13 पुरुष 04 महिला तथा भंडारी कंपाउड से 01 पुरुष संक्रमित हुआ है। वही पर अवचित पाडा परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिलें.आज कुल 79 नये मरीज़ मिले है जिनमें 52 पुरुष 27 महिला शामिल हैं।
भिवंडी ग्रामीण परिसर की स्थिति:
ग्रामीण क्षेत्र में आज 51 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 1915 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 00 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 52 पर पहुँचा हैं.उपचार लेने वाले की संख्या 907 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 956 लोग ठीक हो चुके है.इसके साथ ही 219 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है। वही पर 612 लोगो को कोरंटाईन तथा 6348 लोगो को होम कोरंटाईन किया गया है।
आज रविवार के दिन पडघा कार्यक्षेत्र से 03, चिबींपाडा कार्यक्षेत्र 06,दाभाड कार्यक्षेत्र 02 कोन कार्यक्षेत्र 16, खारबांव कार्यक्षेत्र 21और अनगांव कार्यक्षेत्र 03 कुल 51 नये संक्रमित मरीज़ मिले है।
ठाणे जिला के भिवंडी में कुल मरीजों की संख्या 4697 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 2799 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.198 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 1700 लोगो का उपचार चल रहा है।
रिपोर्टर